(केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अष्टम राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का किया शुभारंभ) पोषण पखवाड़ा में हर स्तर पर हो सहभागिता सुनिश्चित:- निदेशक,आईसीडीएस
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को अष्टम राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। पोषण पखवाड़ा के पहले दिन शुभारंभ के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण रैली का विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजन किया गया। रैली के दौरान नारा लेखन द्वारा भी पोषण जागरूकता की गई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा एवं आंगनबाड़ी के बच्चों ने सहभागिता की। पोषण पर चर्चा की गई। अम्मा कार्यक्रम पर चर्चा की गई। कहानी के तहत ‘पोषण की कहानी दादी नानी की जुबानी’ का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों हेतु स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर आयोजित किए गए। एएनसी, आईएफए संतुलित आहार गतिविधियां आयोजित की गई। इसी के साथ हाई रिस्क पहचान गर्भावस्था कल में वजन वृद्धि,पीएमएमवीवाई के बारे में जानकारी देना। निदेशक श्री मालावत ने निर्देश दिए कि पोषण पखवाड़ा के दूसरे दिन कल 10 अप्रैल 2026 को मुख्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी अपने निवास के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रातः 8:00 बजे विजिट कर पोषण पखवाड़ा की गतिविधि में सहभागिता सुनिश्चित करें। पोषण पखवाड़ा के दूसरे दिन शुक्रवार (10 अप्रैल) को पोषण व्यंजनों का प्रदर्शन, खाना बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन,जंक एवं पैक्ड फूड से होने वाले नुकसान के बारे में चर्चा कर जागरूकता की जाएगी। इसी प्रकार 11 अप्रैल शनिवार को विकासात्मक माइलस्टोन की पहचान अभियान का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नवचेतना मार्गदर्शिका के अनुसार गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 13 अप्रैल सोमवार को वी एच एस एन डे आयोजित किया जाएगा जिसमें लाभार्थियों की स्वास्थ्य जाँच ममता कार्ड के अनुसार परामर्श व पहचान एवं टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। 14 अप्रैल,मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर भाषा एवं कहानी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिम खेल आधारित शिक्षा पर भी चर्चा की जाएगी। बुधवार 15 अप्रैल को पुरुष अभिभावकों की भागीदारी एवं डीआई वाई खिलौना कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार गुरुवार 16 अप्रैल को आंगनबाड़ी केंद्रों पर खेल एवं नृत्य सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन शारीरिक विकास हेतु योग एवं व्यायाम आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्नू को करवाया जाएगा। इसी प्रकार गुरुवार को ही स्कूल आंगनबाड़ी एवं पंचायत में स्क्रीन के खतरों के परामर्श सत्रो का आयोजन किया जाएगा।
पोषण पखवाड़ा के क्रम में शुक्रवार 17 अप्रैल को सुरक्षित स्क्रीन सीमा और स्वस्थ डिजिटल आदतों पर वीडियो सन्देश प्रसार सत्र का आयोजन किया जाएगा। किसी प्रकार शनिवार 18 अप्रैल को “नो स्क्रीन आवर” या “फैमिली प्ले टाइम” पर अभियान का आयोजन किया जाएगा। मोबाइल और टीवी के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी के साथ बाहरी खेलों, शारीरिक गतिविधियों, खेलकूद और योग को बढ़ावा देने की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार 20 अप्रैल को एम ओ डब्लू सी डी के “पंखुड़ी पोर्टल” के बारे में जागरूकता अभियान आयोजित किया जाएगा। इसी दिन “पंखुड़ी पोर्टल” पर पंजीकरण प्रोत्साहित किया जाएगा। मंगलवार 21 अप्रैल को पोषण पखवाड़ा के तहत दान अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमें आंगनबाड़ियों के लिए खिलौने शिक्षण सामग्री और स्टेशनरी किट दान देने हेतु भामाशाह और सीएसआर गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी दिन पोषण मेले का आयोजन किया जाएगा। बुधवार 22 अप्रैल को सोशल मीडिया अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन आंगनबाड़ियों स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं में आईईसी प्रसार एवं प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार 23 अप्रैल को पोषण पखवाड़ा के 15 वें एवं अंतिम दिन क्षेत्रीय एवं स्थानीय भाषा के प्लेटफार्म पर स्थानीय एवं प्रभावशाली लोगों खिलाड़ियों आदि के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी दिन पोषण और प्रारंभिक मस्तिष्क विकास पर क्विज (प्रश्नोत्तरी),पोस्टर बनाने,स्लोगन (नारा) लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से डिजिटल जुड़ाव को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसी दिन सफलता की कहानी और नवाचारों का भी उल्लेख किया जाएगा।





