राजस्थान

उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” के अवार्ड से सम्मानित’

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने मंगलवार को पुलिस आयुक्तालय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छः पुलिसकर्मियों को “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” के अवार्ड से सम्मानित किया। श्री सचिन मित्तल ने बताया कि पुलिस का ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास-अपराधियों में भय की भावना जनता में साकार हो इसके लिए जयपुर पुलिस लगातार प्रयासरत् है। उन्होंने बताया कि कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ पुरस्कार से पुलिसकर्मियों के मनोबल में बढोतरी के साथ-साथ पुलिसकर्मी बेहतर व सराहनीय कार्य करने के प्रेरित होंगे। दिसम्बर माह 2025 का “कानिस्टेबल ऑफ दी मंथ” पुरस्कार के लिए जिला पूर्व से चिन्हित गणेश चौधरी कानि० पुलिस थाना प्रतापनगर ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दो आरोपी नवीन चौधरी उर्फ लुक्का, रवि महावर को गिरफ्तार करवाकर चोरी की गयी 8 मोटरसाईकिलें बरामद करवाने में अहम भूमिका निभायी। जिला पश्चिम के श्री महेन्द्र कुमार कानि० कार्यालय सहायक पुलिस आयुक्त सदर ने पुलिस थाना सिन्धीकैम्प के प्रकरण में 2012 से फरार वांछित ईनामी व स्थायी वारण्टी महेश अग्रवाल वं सुनिला अग्रवाल एवं थाना बनीपार्क के प्रकरण में वाछिंत मुल्जिम चम्मन सिंह को तकनीकी व अन्य स्त्रोतों से सुचना एकत्रित कर गिरफ्तार करवाने महत्पूर्ण योगदान दिया। जिला उत्तर के श्री महेश कुमार कानि० ने पुलिस थाना विद्याधरनगर के प्रकरण में शातिर नकबजन समीर शेख उर्फ चांद को गिरफ्तार करवाकर उसके कब्जे से नकबजनी का माल सोने-चांदी की ज्वैलरी एवं वारदात में प्रयुक्त की गयी पावर बाइक अपाची मोटरसाईकिल को बरामद करवाने में अहम भूमिका निभायी। जिला दक्षिण के श्री हिम्मत सिंह कानि. ने पुलिस थाना, महिला दक्षिण का प्रकरण जो पिछले 28 वर्षों से धारा 173(8) मे पेंडिग चल रहा था को अथक प्रयास कर प्रकरण का निस्तारण करवाने का सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया है। श्री राकेश कुमार कानि० यातायात पूर्व जयपुर ने जेडिए चौराहे पर यातायात का सुगम, सुव्यवस्थित संचालन करते हुये माह दिसम्बर में वीओसी एप के जरिये यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 1259 वाहनों की नियमानुसार एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी जो सहरानीय कार्य किया। श्री सिताराम कानि० कार्यालय अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस लाईन पुलिस आयुक्तालय जयपुर, ने कार्यालय में विचाराधीन 16 व 17 सीसीए पत्रावलियों के रिकार्ड का संधारण एवं समस्त शाखाओं के पिछले 10 सालों के पुराने रिकार्ड की छटनी कर तल्फी योग्य रिकार्ड को तल्फी कराने का कार्य कड़ी मेहनत एवं लग्न से किया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *