‘मन की बात’ कार्यक्रम में तकनीक, पर्यावरण और भारत की सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा : कंवरपाल
April 11th, 2026 | Post by :- | 7 Views

लोकहित एक्सप्रेस, ( यमुनानगर  ) 11/04/26 : की बात से कार्यकर्ताओं में जोश आता है – भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जगाधरी शहर के वार्ड नंबर 6 निवासी 21 वर्षीय युवा प्रथम बराड़ की चर्चा की जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सुंदर संदेश दिया था।देश के विभिन्न हिस्सों में ‘ड्रोन दीदी’ और स्वयं सहायता समूहों की सफलता की कहानियाँ साझा कीं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि मन की बात में पीएम मोदी ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आग्रह किया कि पुराने जल निकायों (बावडियों और तालाबों) का पुनरुद्धार करें।वर्षा जल संचयन के लिए सामुदायिक प्रयास बढ़ाएं।अमृत सरोवर’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सैंकड़ों बूथ प्रमुखो के साथ पीएम मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ सुना। मन की बात कार्यक्रम के लिए पहले से ही इस बार जिला भाजपा पदाधिकारीगण की ड्यूटी पार्टी संगठन द्वारा लगा दी गई थी जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।मन की बात कार्यक्रम में जगाधरी विधानसभा लगातार 100% सरल पोर्टल पर अपलोड कर रहा है।चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी ने बताया कि मिलजुलकर प्रयास करने से सफलता प्राप्त होती है,। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी पीएम मोदी को अपना आदर्श मानती है, पीएम मोदी युवा वर्ग में सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है ,प्रधानमंत्री मोदी जन-जन में लोकप्रिय है।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, मार्केट कमेटी चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल, मंडल अध्यक्ष अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी,चेयरमैन बलविंदर मुजाफत, चेयरमैन विपुल गर्ग, मंडल महामंत्री पूनम अग्रवाल,भाजपा नेता गुलशन अरोडा,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता साथ रहे

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।