राजस्थान

‘ऑरा-द पावर ऑफ शी’ में 50 प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक नेतृत्व को समर्पित समारोह “ऑरा – द पावर ऑफ शी” का आयोजन सेवा कुंज फाउंडेशन एवं नव्यान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मदन राठौर; विधायक, सिविल लाइंस, गोपाल शर्मा; बीजेपी प्रदेश मंत्री, एकता अग्रवाल एवं शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड के सागर और आस्था अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया। नव्यान फाउंडेशन से ममता शर्मा एवं राजा यादव, तथा सेवा कुंज फाउंडेशन से शुभा गुप्ता एवं अर्चना पुरोहित के बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में पद्मश्री सम्मानित गुलाबो; नीरू यादव; अवनि लेखरा; शबाना डागर; माया टंडन; लीला बोरडिया; प्रियल गर्ग सहित कई प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे, जिन्होंने अपने कार्य, समर्पण एवं प्रतिभा के माध्यम से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। “ऑरा – द पावर ऑफ शी” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, संघर्ष एवं सफलता की कहानियों को सामने लाने का एक सशक्त मंच है, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का प्रसार करना है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्योग जगत से जुड़े व्यक्तित्वों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड, महत्मा गांधी हॉस्पिटल एवं महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *