राजस्थान

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय,जयपुर में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । तिरंगे की शान और बलिदानों की स्मृति के साथ आज पुलिस मुख्यालय, जयपुर स्वतंत्रता दिवस-2025 के अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य अतिथि श्री अनिल पालीवाल, महानिदेशक पुलिस, तकनीकी सेवाएं एवं यातायात, राजस्थान,जयपुर ने प्रातः 8:45 बजे ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने के कारण महानिदेशक पुलिस,राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा जोधपुर में रहे, जिनकी अनुपस्थिति में पुलिस मुख्यालय का यह आयोजन श्री पालीवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के बाद चयनित पुलिस कार्मिकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री पालीवाल ने कहा,“पुलिस केवल कानून व्यवस्था का प्रहरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा, विश्वास और विकास की रीढ़ है। हर पुलिसकर्मी का परिश्रम और बलिदान, राष्ट्र की मजबूती का आधार है। समारोह में पुलिस अधिकारीगण एवं कार्मिक सेरेमोनियल ड्रेस में, मैडल और डेकोरेशन के साथ पूरी गरिमा से उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन देशप्रेम का उत्साह सभी के हृदय में गूंजता रहा। इस अवसर पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सर्व श्री विशाल बंसल, बिपिन पाण्डेय, संजीब नार्जरी, हवा सिंह घुमरिया और मालिनी अग्रवाल सहित पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *