जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल 28 मार्च (शनिवार) को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना बस्सी में जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान बस्सी सर्किल के बस्सी, कानोता एवं तुंगा थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जावेगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।





