राजस्थान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास,राष्ट्रसेवा के 8,931 दिन पूर्ण,युगपुरुष को हार्दिक शुभकामनाएं:-मदन राठौड़

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रसेवा के 8,931 दिन पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में सर्वाधिक समय तक सेवा देकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। राठौड़ ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिनों की सेवा के साथ प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले ही गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री रह चुके हैं और वे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा अनुभव है। उन्होंने चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री तथा तीन बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय स्थान प्राप्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 में बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पार कर लिया है। वर्तमान में वे लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहा है और भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिला रहा है। राठौड़ ने देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *