राजस्थान

सीएसटी पुलिस आयुक्तालय जयपुर एवं पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण की नकली देशी घी एवं विभिन्न कम्पनियों के नकली उत्पाद बनाने एवं बेचने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री राजर्षि राज आई०पी०एस ने बताया कि-सीएसटी पुलिस आयुक्तालय जयपुर को सूचना मिली कि जयपुर शहर में कुछ माफिया मोटी कमाई करने के उद्देश्य से आम जनता की आंखों में धूल झोंककर उनकी सेहत के साथ खिलवाड कर विभिन्न ब्राण्ड की पैकिंग में काफी मात्रा में नकली घी व अन्य घरेलु उत्पाद बेच रहे है। ऐसे माफियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु श्री सुरेन्द्र सिंह आरपीएस सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू जयपुर दक्षिण के नेतृत्व में सीएसटी टीम पुलिस आयुक्तालय जयपुर, कार्यालय सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू जयपुर दक्षिण एवं पुलिस थाना सांगानेर सदर जयपुर दक्षिण की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। जिस पर संयुक्त टीम द्वारा थाना सांगानेर सदर क्षेत्र में स्थित सचिवालय नगर में नकली देशी घी, अन्य नकली घरेलु सामान, धुम्रपान सामग्री बनाने, संग्रहण करने एवं बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एक मकान नम्बर 2769 से नकली देशी घी, नकली सर्फएक्सेल, वेसलीन, आयोडेक्स, फैयर एण्ड लवली, टूथपेस्ट, ऑल आउट, साबुन, विक्स, चाय, बीडी-सिगरेट व अन्य प्रोडक्ट एवं इनको बनाने के काम में आने वाले उपकरण, सामग्री, मशीनरी जप्त कर अभियोग सं० 631/2025 धारा 318(4),274,61 (2) बीएनएस, 51ए,63 कॉपी राईट अधिनियम 1957, 102, 103 ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 में दर्ज कर मुख्य अभियुक्त मनीष कुमार गुप्ता सहित अन्य तीन नावेद खान, अमन सैन, शंकर लाल शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीयों से नकली देशी घी व अन्य प्रोडक्ट बनाने एवं खरीदने तथा बेचने के संबंध में पूछताछ जारी है। दिनांक 15.08.2025 को सीएसटी टीम पुलिस आयुक्तालय जयपुर को सूचना मिली कि अभियुक्त मनीष कुमार गुप्ता द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रिहायशी ईलाका मकान न0 2769 सचिवालय नगर थाना क्षेत्र सांगानेर सदर जयपुर में रासायनिक सामग्री से नकली देशी घी एवं अन्य घरेलु नकली सामग्री बनाकर ब्राण्डेड कम्पनीयों के ट्रेडमार्का का उपयोग कर तथा अन्य नकली घरेलु उत्पाद बाजार में बेचकर लोगो के साथ धोखाधड़ी कर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं… आदि सूचना पर श्री सुरेन्द्र सिंह, आरपीएस, सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू जयपुर दक्षिण द्वारा संयुक्त टीम के साथ सादा वस्त्रों तथा मुखबिरों द्वारा विशेष निगरानी रख उक्त मकान में दबिश दी गई तो पुलिस टीम को नकली देशी घी एवं अन्य घरेलु नकली सामग्री बनाने तथा बेचने का कार्य करते हुए अभियुक्तगण के मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुये नकली घी एवं अन्य प्रोडक्ट जप्त कर तीन आरोपी मौके से गिरफ्तार किये गये थे तथा पुलिस कार्यवाही के दौरान मौके से फरार हुए मुख्य अभियुक्त मनीष कुमार गुप्ता को दिनांक 16.08.2025 को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अनुसंधान किया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *