अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार
March 3rd, 2026 | Post by :- | 28 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ललित किशोर शर्मा RPS ने बताया अवैध शराब बेचने वालो का पता लगाकर अतिशीघ्र कार्यवाही करने के लिए श्री सुनील प्रसाद शर्मा सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला के निकट सुपरविजन में श्री दलबीरसिंह पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना श्यामनगर के निर्देशन में श्री अजीत कुमार सउनि, श्री भवंर सिंह हैड कानि. 1009, श्री पवन कुमार कानि. 10594, श्री अंकित कुमार कानि. 9076 की टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आसूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध देशी शराब की बिक्री करते हुए आरोपी सन्त्री शर्मा पुत्र श्री सत्यनारायण शर्मा उम्र 20 साल जाति ब्राह्मण निवासी 106 वी एकता नगर धाबास पुलिस थाना करणीविहार हाल निवासी मकान नं 39 सुन्दर नगर बी पुलिस थाना श्यामनगर, जयपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध देशी शराब के कुल 58 पव्वे बरामद किये गये। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 94/2026 धारा 19/54 आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।