Uncategorized उत्तर प्रदेश चंडीगढ छत्तीसगढ़ पंजाब मुख्य खबरें राजस्थान हरियाणा हिमाचल प्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित : राजेश सपरा 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि विकास का पैमाना समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ा व्यक्ति होना चाहिए – विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

यमुनानगर, लोकहित एक्सप्रेस ।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय यमुना कमल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में समर्पण दिवस जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समर्पण दिवस संगोष्ठी हेतु जिला मुख्य वक्ता के रूप में विधायक घनश्यामदास अरोड़ा उपस्थित रहे सत्र की अध्यक्षता नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने की । भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री प्रवीण खदरी ने किया। मुख्य वक्ता यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका विचार दर्शन आज भी भारतीय राजनीति और समाज जीवन के लिए प्रेरणास्रोत है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रमुख राजनीतिक चिंतक, अर्थशास्त्री और भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से थे। वे अपने दार्शनिक सिद्धांत ‘एकात्म मानव दर्शन’ के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि उनकी विचारधारा का मूल आधार यह था कि विकास केवल भौतिक प्रगति तक सीमित न रहकर भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन और सामंजस्य पर जोर दिया। उनके अनुसार, आर्थिक नीतियों का उद्देश्य केवल उत्पादन और उपभोग बढ़ाना नहीं, बल्कि मानव के समग्र विकास को सुनिश्चित करना होना चाहिए। भाजपा की केन्द्रीय सरकार एवं हरियाणा सरकार की अधिकतर योजनाएं अंत्योदय के सिद्धांत के तहत पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को सभी कार्यकर्ताओं को अपनाना चाहिए।नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय को निस्वार्थ कर्मयोगी और महान विचारक बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से दिया गया “अंत्योदय” का मंत्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देता है, जो विकसित भारत के निर्माण की बुनियाद है। राष्ट्र सेवा और समर्पण के उनके आदर्श सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना उनकी विचारधारा की जीवंत अभिव्यक्ति है और राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला तथा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता , चेयरमैन एवं पूर्व चेयरमैन एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण जुआल ने कार्यक्रम में भाजपा के आगामी प्रशिक्षण शिविर व मन की बात कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ साझा की।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण खदरी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी,चेयरमैन रमेश चंद ठसका, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रीति जौहर,चेयरमैन रूपींदर सिंह मल्ही, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह,पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह,जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल,जिला सोशल मीडिया प्रभारी विपिन साहनी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान,कुलदीप सिंह राणा,पूनम अग्रवाल,जगदीश विधार्थी, जगदीश बब्बर,उज्जवल ठाकुर, अमित चौधरी देवधर,प्रियंक शर्मा,अमन सग्गर,प्रभा सागर,पलक अग्रवाल,योगेश अग्रवाल, संदीप राय,संदीप बजाज, नितिन कपूर, आदि सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.