जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशी डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुये बताया है कि दिनांक 21.01.2026 को मनोहर पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया इन्टाग्राम आईडी vip_manoj_gujjar_0009 व team_manoj_saradhana_ पर हथियार सहित वीडियो/पोस्ट अपलोड कर बाबा गैंग के सदस्य दूसरी गैंग के सदस्यों को पिस्टल दिखाकर व गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने व आमजन में दहशत का माहौल पैदा करने पर धारा 353(2). 351(2), 111(2) (ख), (4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा बाबा ग्रुप (गैंग) के मुख्य सदस्य सचिन को पुर्व में गिरफ्तार कर कब्जे से एक अवैध पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस व एक स्वीफ्ट कार जप्त की गई थी तथा दो अन्य आरोपियों रजनीश व धर्मपाल उर्फ धर्मा पण्डित को भी गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में अन्य फरार चल रहे आरोपी मनोज सराधना की गिरफ्तारी पर 25000 रूपए का पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा श्री रणवीर सिंह व वृत्ताधिकारी शाहपुरा श्री मुकेश चौधरी के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी मनोहरपुर श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए प्रकरण में वांछित 25000 रूपए के ईनामी बाबा ग्रुप (गैंग) के सदस्य मनोज सराधना को चन्दवाजी से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में गैगं के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।





