मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दी शुभकामनाएं
January 12th, 2026 | Post by :- | 3 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के उपलक्ष्य में प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। श्री शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होेंने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्र भक्ति का संदेश देते हुए कहा था- ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रूको जब तब लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवा शक्ति के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वामी जी के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।