जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । नवचयनित आरएएस अधिकारी श्रीमती चंद्रकला दिनेश राईका का अफसर बनकर पहली बार ननिहाल, गांव बडेरण पधारने पर ननिहाल परिवार द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
समाजसेवी ओमप्रकाश मोसुण ने बताया कि इस अवसर पर राईका परिवार बडेरण द्वारा रुपयों की माला,साफ़ा, शाल, श्रीफल,और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व ढोल बजाकर खुशी से आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर श्रीमती चंद्रकला दिनेश राईका ने सभी को अनेकानेक साधुवाद देते हुए कहा कि जायज कार्य हेतु वह गरीब को गणेश मानकर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति या व्यक्तियों हेतु पूर्ण मनोभाव से कार्य करतीं रहूंगी और सभी को आग्रह किया कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रयत्नशील रहें।
इस अवसर पर श्री रामलाल राइका , कोजूराम राईका, गुमानाराम राइका, डूंगराराम राइका मदन राईका हेतराम राइका, पप्पू राईका देवीलाल राइका, सहीराम, जगदीश प्रसाद, रतिराम, देवीलाल,किशनलाल राइका समेत समस्त राइका परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


