मकर सक्रान्ति पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
January 11th, 2026 | Post by :- | 4 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। भारत विकास परिषद् शाखा गजसिंहपुर द्वारा मकर सक्रान्ति के शुभ अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है यह शिविर स्वर्गीय राकेश गुप्ता (काकू गुप्ता) की पावन स्मृति में आयोजित होगा रक्तदान शिविर 14 जनवरी बुधवार को स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में लगाया जाएगा शिविर का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है भारत विकास परिषद् द्वारा संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण और विकास के मूल मंत्रों को आत्मसात करते हुए इस शिविर के माध्यम से समाज सेवा का संदेश दिया जा रहा है भारत विकास परिषद् ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।