जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 की रात परिवादी राहुल खंडेलवाल के साथ मारपीट कर करीब एक लाख रुपये लूटने की घटना सामने आई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशन गुर्जर, मुकुल गोयर, राजू शर्मा, शिवम प्रजापत और निखिल उर्फ लक्की शर्मा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक परिवादी रात करीब 12:30 बजे दुकान से अपने घर जा रहा था। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नाहर सिंह बाबा मंदिर के पास एक्टिवा सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और जंगल की ओर ले जाकर मारपीट की। इसके बाद उससे करीब एक लाख रुपये छीन लिए गए। मामले में थाना ट्रांसपोर्ट नगर में केस नंबर 177/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने एक आरोपी राहुल वैरागी को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे। तकनीकी सहायता से पुलिस टीम ने 10 अगस्त को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


