हरियाणा

नगरपालिका में ई-रिक्शा माउंटेड फोगिंग मशीन व काऊ कैचर का हुआ शुभारंभ

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। नगरपालिका परिसर में शुक्रवार को जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल के तहत ई-रिक्शा माउंटेड फोगिंग मशीन एवं काऊ कैचर का  शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदीप बोथरा, गौरव सोनी एवं भाजपा मंडल के सभी सदस्यगण एवं नगरपालिका पार्षदों ने हरी झंडी दिखाकर इन सुविधाओं को जनता को समर्पित किया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि फोगिंग मशीन के माध्यम से नगर क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम में सहायता मिलेगी वहीं काऊ कैचर से सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या के समाधान में प्रभावी कदम उठाया जा सकेगा इससे नगर की स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एव पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी का आभार व्यक्त किया गया जिनके सहयोग से नगरपालिका को यह सुविधाएं प्राप्त हो सकीं इस कार्यक्रम में सुरेश काठपाल, विकास बजाज, नानक चंद, ओपी वर्मा, हैप्पी हुंदल, मेघराज, राजविंदर सिंह ग्रेवाल एवं राजकुमार गिरधर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मौजूद रहे सभी नागरिकों ने इस पहल को नगर के विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

 

https://www.facebook.com/Lokhitexpress

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *