मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से यमुनानगर में पीएनजी जागरूकता प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
June 10th, 2026 | Post by :- | 141 Views

बीपीसीएल ने नागरिकों को सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण-अनुकूल पीएनजी अपनाने का दिया संदेश

यमुनानगर, 10 जून 2026 (lokhit Express | तरुण शर्मा)  जिमखाना क्लब यमुनानगर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी के लाभों तथा नए कनेक्शन प्राप्त करने की सरल प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों को पीएनजी के विभिन्न लाभों जैसे निर्बाध गैस आपूर्ति, उच्च सुरक्षा मानक, उपयोग में सुविधा, किफायती दरें तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही Hellobpcl.in पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई, जिससे उपभोक्ता घर बैठे आसानी से पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में बीपीसीएल अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया तथा नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और विश्वसनीय ईंधन के रूप में पीएनजी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त पीएनजी कनेक्शन प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों, बिलिंग सुविधाओं तथा 24×7 ग्राहक सहायता सेवा के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर बीपीसीएल नॉर्थ हेड श्री लाला प्रभु, टेरिटरी मैनेजर श्री विशाल पालीवाल, मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री तरुण शर्मा तथा बीपीसीएल की टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए बीपीसीएल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षित, विश्वसनीय एवं पर्यावरण-अनुकूल पीएनजी सेवाओं की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंत में नागरिकों से Hellobpcl.in पोर्टल पर पंजीकरण कर पीएनजी अपनाने तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया।

पीएनजी कनेक्शन एवं 24×7 ग्राहक सहायता हेतु संपर्क करें :मोबाइल: 98964-11719,  पोर्टल: Hellobpcl.in

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।