27 सितंबर को नूंह (मेवात) में आयोजित रैली होगी रिकॉर्ड तोड़, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेवारियां
August 10th, 2026 | Post by :- | 15 Views
27 सितंबर को नूंह (मेवात) में आयोजित रैली होगी रिकॉर्ड तोड़, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेवारियां

BAHADURGARH LOKHIT EXPRESS BUREAU CHIEF (GAURAV SHARMA)

इंडियन नेशनल लोकदल कार्यालय में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो एससी सैल के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर पहलवान, प्र्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह व इनेलो नेता भूपेंद्र नफे सिंह राठी पहुंचे। एससी सैल के जिलाध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर पहलवान व इनेलो प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी का स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला शहरी अध्यक्ष रामनिवास सैनी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए रामेश्वर पहलवान ने कहा कि 27 सितंबर को नूंह में इनेलो द्वारा ताऊ देवीलाल की जयंती पर सम्मान दिवस रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में एससी सैल की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरे प्रदेश में बैठकें आयोजित की जा रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंच कर इस रैली का निमंत्रण दें, ताकि अधिक से अधिक भीड़ रैली में पहुंच सके। इसके अलावा 24 अगस्त को इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला बहादुरगढ़ में रैली का निमंत्रण देने पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने अनुसूचित समाज के हितों पर कभी ध्यान नहीं। इनेलो ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई, लेकिन कांग्रेस व भाजपा ने सत्ता में आते ही समाज की भलाई के लिए शुरू की गई योजनाओं को सबसे पहले बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा से लेकर सड़कों पर केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही विरोध कर रही है। सरकार द्वारा लाखों परिवारों के पीले राशन कार्ड रद्द कर उन्हें कई सरकारी योजनाओं से वंचित किया जा रहा है।

इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी ने कहा कि सम्मान दिवस रैली की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ जुट जाए। रैली में बहादुरगढ़ से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा एससी समाज के हितों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी उन्हें उनका हक दिलाने के लिए हर संघर्ष करेगी। भाजपा सरकार केवल लोगों को बरगला कर उनका वोट हथियाने का काम करती है। आए दिन बढ़ रही महंगाई ने लोगों की कमर तोडऩे का काम किया है। भूपेंद्र नफे सिंह राठी ने कहा कि आज हमारा प्रदेश विकास के मामले में नंबर वन नहीं, बल्कि अपराध व क्राइम के मामले में नंबर वन बन चुका है। पूर्व विधायक स्व. नफे सिंह राठी ने हमेशा बहादुरगढ़ की जनता की भलाई के लिए कार्य किया। हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उनके जाने के बाद बहादुरगढ़ में रोजाना अपराधिक वारदातें हो रही हैं। अपराधियों के होंसले बुलंद हो रहे हैं। रोजाना लोगों को धमकियां मिल रही हैं, मगर भाजपा सरकार इन सब पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इनेलो ने हमेशा ही एससी समाज की भलाई के लिए नीतियां बनाने का काम किया, जिसमें गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 5100 रुपये की
शुरूआत की गई। एससी चौपाल बनाना, गरीब विधावाओं के लिए पेंशन लागू करना, गरीब बच्चों को शिक्षा व रोजगार दिलाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष मास्टर सुखबीर सरोहा ने प्रदेशाध्यक्ष
रामेश्वर पहलवान को भरोसा दिलाया कि सम्मान दिवस रैली में जिले से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए वह स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों के बीच पहुंचकर सम्मान दिवस रैली में
पहुंचने का निमंत्रण देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। बैठक में एससी सैल के हलकाध्यक्ष रण सिंह तूर, मास्टर दिलीप, सूबेदार दयानंद, उमेद, सज्जन, शमशेर नरवाल, मनोज वाडिया, रॉकी तंवर, कपिल काबड़ी, पूर्व पार्षद शशि कुमार, रवींद्र डाबला, महा सिंह मुकुंदपुर, फूल सिंह, मेद सिंह मेहरा, रूघे, हंसे ठेकेदार, शिवचरण, बलबीर हित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।