राजस्थान

गौवंश की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तो अलताप व राजा को गिरफ्तार कर कब्जे से एक पिकअप जप्त कर 06 गौवंशो को करवाया मुक्त

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज दिनांक 07.01.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली की एक पिकअप में गौवंश भरा हुआ है जो दूदू से जयपुर की तरफ आ रही है। सूचना विश्वसनीय होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी दूदू श्री दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में तथा धानाधिकारी मौखमपुरा श्री सुरेश कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम से श्री मक्खन लाल सउनि मय जाप्ता के एनएच 48 महलां में नाकाबंदी की गई तो दौराने नाकाबंदी एक पिकअप नंबर MP 09 GH 8742 आयी जिसको रूकवाकर चैक किया तो उसमें अवैध तरीके से 01 गाय व 05 बछड़े ठूंस ठूंस कर भरे हुए थे तथा गाडी में बैठे हुए दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम अलताप पुत्र रमजान जाति न्यारगर निवासी बोतलगंज थाना पीपल्या मंडी जिला मंदसोर राज्य मध्यप्रदेश व दूसरे ने राजा पुत्र अनसार जाति न्यारगर निवासी बोतलगंज थाना पीपल्या मंडी जिला मंदसोर राज्य मध्यप्रदेश होना बताया। आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से गौवंश की तस्करी करने पर दोनों को गिरफ्तार किया जाकर गौवंश को श्रीराम गौशाला महलां में छुड़वाया गया है तथा गौवंश तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप नंबर MP 09 GH 8742 को जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गौवंश अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *