नहरबंदी से पेयजल संकट गहराया, स्टोरेज बढ़ाने की उठी मांग – जिला कलेक्टर से बंद ऑयल मिल की डिग्गी वाटर वर्क्स को सौंपने की मांग
February 19th, 2026 | Post by :- | 54 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। कस्बे में नहरबंदी के चलते पेयजल संकट गहराता जा रहा है वाटर वर्क्स की डिग्गियों में पानी की मात्रा लगातार घट रही है जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है  स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब एक ट्यूबवेल भी खराब हो गया अधिकारियों के अनुसार करीब एक सप्ताह तक नहरी पानी मिलने की संभावना नहीं है गत दिनों जो नहरी पानी आया, वह भी स्टोरेज क्षमता कम होने के कारण पर्याप्त मात्रा में संग्रहित नहीं हो सका ओर परिणामस्वरूप कस्बे के विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही है कई स्थानों पर लोगों को सीमित समय के लिए ही पानी मिल पा रहा है कस्बावासियों ने सरकार और जिला कलेक्टर से मांग की है कि बंद पड़ी ऑयल मिल की डिग्गी को जल स्टोरेज के लिए वाटर वर्क्स को हस्तांतरित किया जाए ताकि आने वाली गर्मी में संभावित जल संकट से बचा जा सके उनका कहना है कि यदि समय रहते स्टोरेज क्षमता बढ़ा दी जाए तो भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटना आसान होगा लोगों ने यह भी मांग की है कि छोटी दो डिग्गियों को जोड़ने के बजाय बड़ी डिग्गियों को आपस में जोड़ा जाए जिससे जल संग्रहण की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके साथ ही ओवरहेड टैंक निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, डिग्गियों की मरम्मत एवं जोड़ने के कार्य को तेज गति से पूरा करने की मांग की गई है कस्बावासियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाए तो गर्मी के मौसम में स्थिति और भी विकट हो सकती है उन्होंने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।