पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर जयपुर (पूर्व) की चोरी करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही
July 7th, 2025 | Post by :- | 11 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमति तेजस्वनी गौतम (ना.पु.से.) पुलिस उपायुक्त, जयपुर (पूर्व) ने बताया कि दिनाक 12/06/2025 को पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पूर्व पर परिवादी श्री किशन सामरिया पुत्र श्री स्वं छगन सामरिया में रिपोर्ट पेश कि परिवादी दिनांक 10.06.2025 को गोटेवालो की बगीची द्वांसपोर्टनगर में घर के बहार से सामान 15 कैरेट व 10 सिल्वर परात को चोरी कर ले गया। आदि पर मुकदमा नम्बर 135/2025 धारा 303(2) बी.एन.एस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरु किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को मध्य नजर रखते हुए एवं जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों पर रोकथाम एवं खुलासा करने हेतु श्री आशाराम चौधरी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन में सुश्री लक्ष्मी सुधार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर के निकट सुपरविजन में श्री अरुण चौधरी पु०नि०, थानाधिकारी, पुलिस थाना ट्रांसपोर्टनगर, जयपुर पूर्व व श्री सोहन सिंह हैड कानि0 611 व श्री मोहम्मद शाहिद 2660, श्री कैलाश नैहरा कानि. 9328, की टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा प्रकरण हाजा की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुये घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की गयी तथा चोरी कर आने व जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फूटेज चैक की जाकर प्राप्त फूटेज व मुखबिर खास की सूचना तथा पूर्व के चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की जाकर तलाश माल मुल्जिम करते हुये मुखबीर खास की सुचना पर संदिग्ध शक्स आकाश उर्फ गौरव पुत्र श्री राजेश बेनीवाल जाति हरिजन उम्र 20 साल निवासी म. न. 144 गलास हाउस के सामने आमागढ़ पुलिस थाना द्रासंपोर्ट नगर जयपुर पूर्व को ढासंपोर्ट नगर चौराहा से डिटेन कर गहनता से पुछताछ की गयी तो शक्स आकाश उर्फ गौरव के कब्जे से प्रकरण हाजा का चोरी गया माल मशरूका को बरामद किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।