सर्व वंचित समाज महासंघ की मिटिंग हुई सम्पन्न
May 26th, 2025 | Post by :- | 51 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर में दूध मंडी, सुभाष नगर शोपिंग सेंटर, जयपुर में सर्व वंचित समाज महासंघ की बैठक एडवोकेट श्री गोवर्धन जी लक्षकार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व वंचित समाज के लगभग 15 समाजो के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारियो ने बड़ी सख्या मे हिस्सा लिया। बैठक में सर्व वंचित समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक व राजनीतिक उत्थान व विकास को लेकर विचार विमर्श किया गया। सर्व वंचित समाज महासंघ के सविधान समिति का गठन एडवोकेट श्री गोवर्धन लक्षकार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्य श्री सत्यनारायण जी सोनी ने महासंघ के मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया। आज की बैठक में सर्व स्वर्णकार समाज के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक चंद कड़ेल, लखेरा महासभा से एडवोकेट गोवर्धन लक्षकार, गहलोत राजपूत (कण्डेरा) महासभा से मोहन गहलोत, मनोहर सिंह गहलोत, साहू महासभा से एस. एन. साहू, पांचाल महासभा से रामबाबूजी पांचाल, नवल किशोरजी लखेरा, कन्हैया जी लखेरा, धोबी महासभा से राजेन्द्र जी पंवार आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। मीटिंग का संचालन श्री त्रिलोकचंद जी कड़ेल द्वारा किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।