गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक गैस सिलेण्डर बरामद
November 26th, 2025 | Post by :- | 20 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद आई.पी.एस. ने बताया कि दिनांक 17.11. 2025 को परिवादी श्री वेंद प्रकाश यादव पुत्र गुलाब सिह जाति यादव उम्र 62 साल निवासी मकान नम्बर 61 यज्ञदत नगर निवारू रोड थाना खोरा बिसल जयपुर में उपस्थित थाना हॉकर लिखित रिर्पोट पेंश की कि आज दोपहर करीब 12.30 पीएम को मैं गैस सिलेण्डर भरवाकर अपने घर जा रहा था। उसी समय दो लडके मोटरसाईकिल से आये जो मेरे को धक्का देकर मेरा गैस का सिलेण्डर लेकर चले गये। परिवादी की उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 78/25 धारा 304 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
उक्त अपराध की गंभीरता को देखकर माल मुलजिमानों की तलाश हेतु श्री आलोक सिंघल अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम के निर्देशन में व श्री आलोंक सैनी सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाडा जयपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना खोराबीसल श्री सुरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक व जिला विशेष शाखा टीम श्री गणेश सैनी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास व आने जाने के रास्ते पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरो को खगालकर फुटेज बैंक किये गये। सीसीटीवी फुटेंज के आधार पर सदिग्ध मोंटरसाईकिल व आरोपीओ की तलाश की गई। घठित पुलिस टीम द्वारा तलाश के दौरान घटना के आरोपी 1. सुरज प्रताप सिह उर्फ सोनू उर्फ चोंटी पुत्र श्री बिरज बिहारी सिह जाति राजुपत उम्र 21 साल निवासी मानेडाला थाना इकमा जिला छपरा बिहार हाल किरायेदार लक्ष्मी नगर सब्जी मण्डी के पास निवारू रोड झोटवाडा पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर 2. आलोक चौधरी पुत्र श्री बिरजराज सिह जाति जाट उम्म्र 33 साल निवासी नया गाव खुर्द थाना बयाना जिला भरतपुर हाल निवासी प्लाट नम्बर 59 सैकण्ड फ्लोर गणेश नगर 17 निवारू रोड झोटवाडा पुलिस थाना खोरा बिसल जयपुर की पहचान कर गिरफतार किया गया। मुलजिमान के कब्जे से घटना के दौरान काम में ली गई मोटरसाईकिल हिरो स्पेल्डर प्लस नम्बर आरजे 52 एस ए 1370 तथा घटना में चुराया गया गैस सिलेण्डर को बरामद किया गया। मुलजिमान के कब्जे से उक्त वारदात के अलावा अलग अलग स्थानो से चुराये गये 6 गैस सिलेण्डर और बरामद किये गये है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।