राजस्थान

नकद रूपये व मोबाईल चुराने के मामले मे एक मुल्जिम अनभव तिवारी को हरमाडा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद IPS ने बताया कि दिनांक 21.09.2025 को श्री विष्णुदास पुत्र श्री महेन्द्र तिवाडी जाति ब्राह्मण उम्र 33 वर्ष निवासी बाडी नदी पंचवटी आश्रम जयरामपुरा पुलिस थाना हरमाडा जिला जयपुर ने थाना हरमाडा पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि करीब 4 दिन पहले मैंने उक्त आश्रम में अनुभव तिवाडी मोबाईल नं0 9219425665 को आश्रम में पूजा पाठ के लिये रखा था। दिनांक 19.09.2025 को समय रात के करीब 10 बजे में आश्रम में ही सो गया था। दिनांक 20.09.2025 को समय सुबह के करीब 7 बजे मैं उठा तो उक्त व्यक्ति अनुभव तिवाडी मुझे आश्रम में नहीं मिला। मैंने आसपास में उसकी तलाश की लेकिन मुझे नहीं मिला। मैंने आश्रम के सामान को संभाला तो मुझे मेरे 2,05,000/- रूपये तथा मेरा मोबाईल ओप्पो कम्पनी का जिसके मोबाईल न० 8824969475 गायब मिला। उक्त व्यक्ति रूपये व मोबाईल लेकर चला गया। मैंने उक्त व्यक्ति के मोबाईल पर फोन किया तो फोन नहीं उठा रहा है। उक्त व्यक्ति मेरे मोबाईल का दुरूपयोग कर सकता है। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना हरमाडा पर मु.न. 486/2025 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 दर्ज कर माल मुल्जिम की तलाश प्रारम्भ की गई। जिस पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद के निर्देशन में अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमू आईपीएस उषा यादव के सुपरविजन एवं श्री उदयसिंह पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुल्जिम को महाराज ने पंचमुखी मन्दिर में पुजा पाठ करने के लिये रख रखा था, मुल्जिम पंचमुखी मन्दिर में पुजा पाठ करता है, व मन्दिर में रहता था, मुल्जिम को मन्दिर के बारे में पूरी जानकारी थी, तथा मन्दिर में जो भी पैसे चढावे के आते थे, व सभी पैसें मुल्जिम अनभव तिवारी ही रखता था, मन्दिर में रखे नगद 2,05,000/- रूपये व मोबाईल फोन को देखकर मुल्जिम के मन में लालच आ जाने पर मुल्जिम ने नगद 2,05,000/- रूपये व मोबाईल फोन लेकर फरार हो गया। मुल्जिम रूपये से अपने शौक व मौज मस्ती हेतु लेकर गया था। गठित टीम द्वारा घटनास्थल पर जाकर आस पास कॉलोनीवासियों में संदिग्ध व्यक्तियों व पूर्व से चालान शुदा मुल्जिमान से पूछताछ की गई। व घटना तरीका वारदात को ध्यान में रखते हुये, घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटी फुटेजों को चैक किया गया, लगातार घटना को ध्यान में रखते हुये सीसीटीवी फुटेजों को चैक करते हुये, घटनास्थल के आसपास के करीब 30-40 सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुये मुल्जिम का रूट तैयार किया जाकर मुल्जिम की पहचान की गयी तो मुल्जिम का न्यू लोहा मंडी होना पाया गया। टीम द्वारा एक शातिर मुल्जिम दिनांक 24.09.2025 को टीम द्वारा दस्तयाब किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *