सलेण्डर चोरी के मामले में दो मुल्जिमान मनिष सैनी व सजंय गडिया लुहार को हरमाडा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
October 25th, 2025 | Post by :- | 69 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद IPS ने बताया कि दिनांक 18-10-2025 को श्री सुभाष चौधरी पुत्र श्री फूलचन्द जाति जाट उम्र 48 वर्ष निवासी प्लाट नं. 5 राजश्री विहार कोलोनी माँचडा पुलिस थाना हरमाडा जिला जयपुर ने थाना हरमाडा पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरे घर से पिछले 6-7 दिन मे मेरे घर के पास में खाली प्लाट मे रखे हुये (4) सलेण्डर भारत गैस कम्पनी के जो कि अज्ञात आदमी चोरी करके ले गया जिसमे सीसीटीवी फुटेज मेरे कैमरे मे रिकार्ड है। अतः महोदय से निवेदन है कि मेरे सिलेण्डर जब्त करवाने का कष्ट करे। इत्यादि रिपोर्ट पर थाना हरमाडा पर मु.न. 524 / 2025 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस 2023 दर्ज कर माल मुल्जिम की तलाश प्रारम्भ की गई। जिस पर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री हनुमान प्रसाद के आदेशनुसार कार्यवाही करने हेतू अति० पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम श्री आलोक सिंघल एवं सहायक पुलिस आयुक्त चौमू उषा यादव आई. पी. एस. के निर्देशन एवं श्री उदयसिहं पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना हरमाडा जयपुर पश्चिम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।