जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 2000-2000 रूपये के 03 ईनामी अपराधियों को किया गिरफ्तार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 07.09.2025 को परिवादिया श्रीमती रुकमणी देवी पत्नी स्व. श्री सरदारमल जाति मीणा उम्र 55 साल निवासी जालसू थाना कालाडेरा जिला जयपुर ने थाना कालाडेरा पर रिपोर्ट दर्ज करवायी की मुल्जिम सचिन वगै. नफर 4 ने दिनांक 04.09.25 को प्रार्थिया के घर पर आकर गाली गलौच की व जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया एंव 06.09.25 को सुनिल ने प्रार्थिया के पुत्र नवल को साथ ले जाकर उपरोक्त सभी ने मारपीट कर दोनों पैर तोड़ दिये। आदि पर प्रकरण संख्या 216/2025 दर्ज कर वहृत्ताधिकारी गोविन्दगढ द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी पर 2000-2000 रूपये की ईनामी राशी घोषित की गई थी। आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ श्री राजेश जांगिड़ के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी कालाडेरा श्री बाबूलाल उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों खुशवन्त सिंह उर्फ सचिन, भगवान सहाय व रतनलाल को दबिश देकर डिटेन किया गया। आरोपियों से वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ द्वारा अनुसंधान किया जाकर जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर दिनांक 08.10.2025 को गिरफ्तार किया गया है।





