जोबनेर बाईपास पर पार्किंग की बात को लेकर हुऐ श्रवण बोदलीया हत्याकाण्ड में दो ओर आरोपियों रमेश व समुन्द्र सिंह को बापर्दा किया गिरफ्तार
November 27th, 2025 | Post by :- | 3 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 07.11.2025 को रेनवाल रोड़ जोबनेर बाईपास स्थित केसरी बाग होटल पर आरो. पिगणों ने श्रवण बोदलीया की पार्किंग की बात को लेकर गाडी से कुचलकर हत्या कर दी थी जिसमें पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.11.2025 को पूर्व में दो आरोपियों महेन्द्र सिंह व जितेन्द्र सिंह को बापर्दा गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण में अन्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 18.11.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री रजनीश पूनियां व वृत्ताधिकारी जोबनेर श्रीमती प्रियंका वैष्णव के निकट सुपरविजन में तथा थानाधिकारी जोबनेर श्री हनुमान सहाय पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए अन्य दो आरोपियों रमेश पुत्र भोमाराम जाति कुमावत निवासी अणतपुरा थाना रेनवाल व समुन्द्र सिहं पुत्र मोहन सिहं जाति राजपुत निवासी बुगालिया थाना कालवाड को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।