राजस्थान

जयपुर उत्तर में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही के तहत 42 टीमों का गठन कर कुल 174 स्थानों पर हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर एवं सक्रिय अपराधियों के विरूध दबिश दी जाकर की कार्यवाही

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त, जयपुर श्री बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जयपुर शहर में ऐसे अपराधी जो अवैध मादक पदार्थ गांजा, स्मैक, अफीम, भांग आदि मादक पदार्थों की तस्करी करतें है, हथियारों के साथ वारदात करते हैं, गली मौहल्लों में भय पैदा करते हैं, जमीन एवं सम्पति के विवादों को निपटाने में भय का माहौल पैदा करते हैं,आपराधिक गैंग के सदस्य है जो गंभीर अपराध करते है उनकी आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगाने के लिये एवं उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने के लिये पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 04.10.2025 को जिले में कुल 42 टीमों को गठन की जाकर उपरोक्तानुसार सघन तलाशी एवं दबिश की कार्यवाही की गई। पुलिस टीमों के द्वारा की गयी कार्यवाही के फलस्वरूप पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त कुल 153 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *