राजस्थान

अन्नपूर्णा माता मन्दिर में हुआ पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर के जयसिंह पूरा खोर क्षेत्र में दिल्ली रोड संकटमोचन हनुमान मंदिर के पास मानबाग स्थित अन्नपूर्णा माताजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस विशाल पौष बड़ा महोत्सव को लेकर मंदिर महंत अशोकपुरी महाराज व योगेश पूरी महाराज ने अपनी तैयारियां पूरी की। मंदिर में इस विशाल पौष बड़ा महोत्सव में पौष बड़ा सामग्री तैयार की गई। पौष बड़ा प्रसादी महोत्सव को लेकर मंदिर महंत अशोकपुरी व योगेश पूरी महाराज ने बताया कि पौष बड़ा प्रसादी में पूड़ी सब्जी हलवा दाल के बड़े के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया गया।
*शाम से रात्रि दस बजे तक हुआ पंगत प्रसादी का आयोजन*
पौष बड़ा महोत्सव में पंगत प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन 28 दिसंबर को शाम से रात्रि 10 बजे तक चला। पौष बड़ा महोत्सव में अन्नपूर्णा माताजी व अन्य देवी देवताओं को भोग अर्पित करने के बाद पंगत प्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें आने वाले सभी श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी का आनंद लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *