Uncategorized

क्षमापना संक्रांति उत्सव मनाने के लिए जत्था रवाना।

क्षमापना संक्रांति उत्सव मनाने के लिए जत्था रवाना।

जंडियाला गुरु 16 सितंबर (कुलजीत सिह) विजय इंद्रदिन्न संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन ने बताया के क्षमापना संक्रांति महोत्सव मनाने के लिए एवं गुरुदेव के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए भक्तों का जत्था गुजरात के नगर बड़ौदा के लिए रवाना हुआ। जत्था रवाना होने के मौके पर श्री आत्मानंद जैन सभा जंडियाला गुरु के उप प्रधान राजेश जैन (कालू सराफ) ने बताया कि क्षमापना संक्रांति महोत्सव गुजरात के बड़ौदा शहर में वर्तमान गच्छाधिपति श्रुत भास्कर,सरस्वती उपासक विजय धर्मधुरंधर सुरीश्वर जी महाराज साहिब की शुभ निश्रा में मनाया जाएगा। संगीत सम्राट दीपक जैन ने बताया कि संक्रांति महोत्सव में पूरे भारत वर्ष से गुरु चरणों में हाजिरी लगाने के लिए गुरुभक्त शामिल होंगे। इस अवसर पर श्री आत्मनंद जैन महासभा उत्तरी भारत  के प्रधान श्री नेमचंद जैन, लुधियाना श्री संघ से समाज रतन श्री सिकंदर लाल जैन, श्री आत्मानंद जैन सभा लुधियाना के प्रधान श्री राकेश जैन नारोवाल, होशियारपुर श्री संघ के प्रधान श्री राकेश जैन (बिल्लू), जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, महामंत्री आदित्य जैन, रक्षित जैन लोहे वाले पट्टी, नकोदर श्री संघ से राजीव जैन एवं जंडियाला गुरु श्री संघ के उप प्रधान राजेश जैन, प्रेस सचिव गुलशन जैन, संदीप जैन, दीपक जैन,(चूना सम्राट)नरेश जैन, बहन मंजू जैन, हरजीवन जैन गुराया, यमुनानगर से संरक्षक महेश जैन, प्रधान दविंदर जैन, महामंत्री अटल जैन, संदीप जैन, विजय वल्लभ सेना के प्रधान निखिल जैन, श्री श्वेतांबर जैन युवक मंडल के महामंत्री संक्रांति भगत दीपक जैन एवं मित्र मंडल के प्रधान श्री विपन  जैन( स्वास्तिक) ,पंचम जैन, अनिल जैन, दीपक जैन दुग्गड एवं अन्य सभी सैकड़ों भक्तों ने यात्रा का लाभ लिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *