सशस्त्र सेना झंडा दिवस के तहत बैज लगाकर मनाया गया।
December 5th, 2025 | Post by :- | 34 Views

अम्बाला:अशोक शर्मा।
जिला सैनिक बोर्ड द्वारा शुक्रवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के तहत बैज लगाकर मनाया गया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सैनिकों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं। जिला सैनिक बोर्ड द्वारा जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल अजय कुमार श्योराण ने बताया कि वर्ष 1949 से इस दिवस को मनाने का काम किया जा रहा है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष उन पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं व उनके आश्रितों के कल्याण व पूर्नवास के लिए बनाया गया है जिन्होने देश की सेवा में अपना बलिदान दिया या घायल हुए। यह दिवस हर साल दिसम्बर माह में मनाया जाता है। इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण विभाग से रमेश कुमार, बलविन्द्र कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।