छत्तीसगढ़

अमलीपदर तहसील क्षेत्र ग्राम गोहरापदर में सेवा पखवाड़ा को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

 

अमलीपदर _गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत आने वाले नवीन तहसील अमलीपदर क्षेत्र ग्राम गोहरापदर में आगामी सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आज मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्यवक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहकारिता प्रकोष्ठ एवं पूर्व जिला महामंत्री मुरलीधर सिन्हा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सेवा कार्य समाज हित का सबसे बड़ा साधन है। प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सेवा कार्य सभी कार्यकर्ताओं को करना है,उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि निःस्वार्थ समाज सेवा का आंदोलन है,जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य,शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और योजनाओं को पहुँचाना है,सेवा पखवाड़ा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान का माध्यम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जब सेवा भाव से कार्य करेगा तो उसका सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा।

कार्यशाला में बताया गया कि पखवाड़े भर चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य जांच शिविर,रक्तदान,वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान,निःस्वार्थ स्वास्थ्य शिविर और गरीब वर्ग तक योजनाओं की जानकारी जैसे कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।

हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ताओं में निहित है,इसलिए हर वार्ड,पंचायत और मंडल के कार्यकर्ताओं को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना होगा। कार्यशाला का संचालन मोहित यादव ने किया ।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप,पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,जिला मंत्री नुरमति मांझी,सुरोति ध्रुवा,जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप,पुर्व जिला महामंत्री पुनितराम सिन्हा,चैनसिंह कश्यप,तानसिंह मांझी, देवानंद पाथर,उमरिया नागेश,जयसिंह ठाकुर,चरणसिंह मांझी,नवलकिशोर मांझी,इंदर मांझी,कीर्तनराम यादव,हेमनाथ यादव,पुलस्त साहू,खीरसिंह पुजारी,रामानंद साहू,गणेशराम नागेश,बेनुराम नागेश,अर्जून पोर्ते,चंद्रप्रकाश साहू,पदमन नागेश,प्रेमसिंह यादव,छगन नागेश,वेदप्रकाश सोनवानी,डोकेन्द्र सोनवानी,भुवेन्द्र विश्वकर्मा,माधव मांझी,छविलाल नागेश,खेमराज सिन्हा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *