बिहार की जनता ने विकास पर दिया ऐतिहासिक जनमत देवेंद्र सिंह ठाकुर 
November 15th, 2025 | Post by :- | 0 Views

 

 

गरियाबंद _बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को प्रचंड जीत मिली इस जीत पर गरियाबंद जिले के भाजपा नेता देवेंद्र ठाकुर जनपद सभापति ने बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं को नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है भाजपा नेता जनपद सभापति देवेंद्र ठाकुर ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को बताया कि बिहार ने विकास को अपनाते हुए एनडीए को भारी बहुमत देकर मोदी और नीतीश की जोड़ी के पुनः प्रति विश्वास जताया है जिसके लिए बिहार राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन हृदय आभार एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी नेता एवं दल चिराग पासवान जीतन राम मांझी एवं उपेंद्र कुशवाहा की भी मिला इसके लिए उन्हें भी धन्यवाद इन सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार की देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में एक खास पहचान होगी श्री देवेन्द्र ठाकुर ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता को आगे यह भी बताया कि बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे यह उन लोगों को जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, एनडीए के कार्यकाल, जंगलराज के होने या न होने और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार कितना है इस पर सवाल उठाते थे पांच दलों का यह गठबंधन एक विजयी संयोजन बना

साथ ही हमारे राज्य छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत भी रंग लाई बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रभारी माननीय नितिन नवीन जी की लगातार और ऐतिहासिक जीत पर बहुत-बहुत बधाई देश और बिहार की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया मोदी है तो मुमकिन है और भारतीय जनता पार्टी सब का साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ जीत हासिल कर निरंतर आगे बढ़ रही है

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।