गरियाबंद ओपन परीक्षा में बड़ी लापरवाही छात्रों को थमा दिया गया गलत प्रश्न पत्र डीईओ ने केंद्राध्यक्ष समेत 3 जिम्मेदारों को हटाया
April 5th, 2025 | Post by :- | 2 Views

गरियाबंद_ओपन परीक्षा में आई बड़ी लापरवाही सामने लोहरसी केन्द्र में12 वी के बजाए 10 वीं कक्षा का खोला गया पर्चा डीईओ ने केंद्राध्यक्ष समेत 3 जिम्मेदारों को हटाया जिले के लोहरसी परीक्षा केंद्र में उस समय अफ़रा तफरी मच गई जब 12 वी के परीक्षार्थियों को 10 वीं का पर्चा थमा दिया गया हालांकि गलती का अहसास होने के बाद तत्काल केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह ने पर्चा बदल दिया उन्होंने प्रेस वार्तालाप पर केंद्रित समाचार पत्र न्यूज़ को सफाई में बताया कि आज 12 वी का गृह विज्ञान का पेपर था गलती से 10 वीं का गृह विज्ञान पर्चा दे दिया गया था लेकिन जिम्मेदारों के इस लापरवाही से कल आयोजित होने वाले 10 वीं का पर्चा एक दिन पहले ही लीक हो गया ऐसे में अब 10 वी के खुल चुके पर्चे को बदलने के अलावा परीक्षा की तारीख निरस्त करने डीईओ एके सारस्वत ने राज्य ओपन परीक्षा को पत्र भेजा डीईओ सारस्वत ने प्रेस वार्तालाप पर लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ को बताया कि लापरवाही के चलते ड्यूटी में तैनात केंद्राध्यक्ष नारायण सिंह सहायक केंद्राध्यक्ष तुलसी राम यादव और ऑब्जर्वर नितू साह को हटाया गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।