राजस्थान

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे म्यूल एकाउन्ट एवं पीओएस सीम अभियान को जारी रखते हुए जयपुर पश्चिम पुलिस की कार्यवाही

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे म्यूल अकाउन्ट एवं पीओएस सीम अभियान के दौरान श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) श्री हनुमान प्रसाद आई.पी.एस. के निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आयुक्तालय जयपुर (पश्चिम) श्री आलोक सिंघल आरपीएस के सुपरविजन में चौमू एसीपी सुश्री उषा यादव आईपीएस व साईबर सैल प्रभारी श्री हरिराम जाखड़ आरपीएस व साईबर सैल टीम, तकनीकी शाखा जयपुर पश्चिम के अथक प्रयासों से आयुक्तालय जयपुर के जिला जयपुर पश्चिम में साईबर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना चौमू थाने में मुकदमा दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफतार किया गया। पुलिस थाना चौमू क्षेत्र मे कमीशन पर खाते बेचने की शिकायते बार बार मिल रही थी उक्त शिकायतो मे एक अकाउन्ट मिला जिस पर पूरे भारत में शिकायते हो रखी थी उक्त खाताधारक को जब गिरफतार किया गया तो उसने बताया की मेने यह खाता 5000 रूप्ये मे मेरे दोस्त को किराये पर दिया था। उक्त खाते के संबंध में 5,50,000 रूप्ये फाड के आये थे। कार्यवाही के दौरान उक्त खाते के बारे में मुल्जिम आयुष मीणा से पुछा तो बताया कि मेरे को मेरे दोस्त चंडीगढ़ और पांच हजार रूप्ये देने का वादा किया और कहा गया की मे एक गेम खेलता हूं जिसका पैसा आना है। जबकि उक्त अकाउन्ट मे साईबर फोड का पैसा डलवा लिया उक्त प्रकरण मे कुल 01 मुल्जिम बाद पुछताछ धारा 318 (4), 316 (2) 61 (2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया व प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *