डीएवी फिजियोथेरेपी कॉलेज यमुनानगर में इस्जेक के सहयोग से सौर ऊर्जा पैनल लगाया गया

Lokhit Express, (तरुण शर्मा ) यमुनानगर :
26 मार्च। डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन कॉलेज में इस्जेक के सहयोग से सौर ऊर्जा पैनल लगाया गया। इसका शुभारंभ डॉ तन्वी पुरी ने रिबन काटकर किया। इससे पहले डॉ पुरी ने कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएवी शिक्षण संस्थानों के अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि स्वर्गीय जगन्नाथ कपूर के साथ सरस्वती शुगर मिल के मलिक रंजीत पुरी एवं आदित्य पुरी ने यमुनानगर में डीएवी शिक्षण संस्थानों को खड़ा करने में बहुत योगदान दिया। अब भी यह परिवार इन शिक्षण संस्थानों में अपना योगदान जारी रखें हुए हैं। उन्होंने डॉक्टर तन्वी का कॉलेज में सौर ऊर्जा पैनल लगवाने पर धन्यवाद किया।
डॉ पुरी ने कहा की डीएवी संस्था शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनमानस को प्रदान कर पुण्य का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इन शिक्षण संस्थाओ को अपना योगदान देती रहेंगी।
कॉलेज प्राचार्या डॉ हिमांशु शेखर ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से कॉलेज को अच्छे परिणाम के चलते गोल्ड मेडल मिलता आ रहा है। उन्होंने इसके लिए कॉलेज स्टाफ, छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि यह शिक्षा रूपी पौधा स्वर्गीय जगन्नाथ कपूर ने लगाया था जो आज पूरी तरह फल फूल रहा है। यहां पर बच्चों से न केवल बहुत कम फीस ली जाती है बल्कि मरीज का इलाज भी बहुत कम खर्चे पर किया जाता है। उन्होंने डॉक्टर तन्वी पुरी का कॉलेज में सौर ऊर्जा पैनल लगवाने पर धन्यवाद किया।
डीएवी शिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एमसी शर्मा ने पूरी परिवार व स्वर्गीय जगन्नाथ कपूर के योगदान की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन दोनों परिवारों के योगदान की बदौलत ही आज जिला यमुनानगर में डीएवी शिक्षण सस्थाएं उल्लेखनीय स्थान हासिल किये हुए हैं। मौके पर डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य वी के काशिव व इस्जेक अधिकारी संजय चौधरी मुख्य रूप से अवस्थित थे।





