जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजर्षि राज आई.पी.एस पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने बताया कि दिनांक 21.07.2025 को परिवादी श्री योगेश चन्द जैन पुत्र स्व. श्री ताराचन्द जी जैन निवासी बल्ली का दरवाजा हजारी का मौहल्ला, अलवर ने कार्यालय हाजा में उपस्थित होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरी पुत्री स्वप्निल जैन का विवाह दिनांक 11.07.2013 को अक्षय जैन पुत्र श्री लालचन्द जैन के साथ हुआ तथा विवाह उपरान्त मेरी पुत्री ने एक पुत्र ओजस जैन को दिनांक 08.07.2016 को जन्म दिया था। अक्षय जैन, उसके पिता लालचन्द जैन, माता सुनीता जैन, भाई आशिक जैन द्वारा विवाह के पश्चात से ही मेरी पुत्री स्वप्निल जैन को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित किया जाता तथा अक्षय जैन एक शराबी प्रवृति व सूखे नशे करने का आदि होने से नशा करने के उपरान्त मेरी पुत्री के साथ गंभीर रूप से मारपीट करता। जिसके कारण मेरी पुत्री स्वयं को बचाने एवं भयभीत होकर अपने पुत्र ओजस के साथ मेरे अलवर स्थित घर पर आ जाती तथा इस पर मेरे द्वारा अक्षय जैन, लालचन्द जैन, सुनीता जैन एवं आशिक जैन से बातचीत किये जाने तथा उन्हे समझाने का प्रयास किये जाने पर भी वह नही समझते. इस पर मेरी पुत्री को अपने व अपने पुत्र के भविष्य को देखते हुए मजबूरन वापस अक्षय जैन के पास जाना पड़ता। दहेज के लिए कई मर्तबा अक्षय जैन. लालचन्द जैन, सुनीता जैन एवं आशिक जैन ने मेरी पुत्री के साथ मारपीट की तथा उसे जान से मारने का भी प्रयास किया जाता रहा। स्वप्निल ने अपने साथ मारपीट होने व प्रताडित किये जाने पर उसकी शिकायत पुलिस थाना भांकरोटा, जयपुर ने की, जहा पर समझाईश कर वापस भेज दिया। इसके बाद भी बार-बार मारपीट करने व जान से मारने का प्रयास करना पर मेरी पुत्री ने मजबूरन एक एफ.आई.आर. संख्या 20/2024 पुलिस थाना महिला, अलवर में दिनांक 01.02.2024 को अक्षय जैन, लालचन्द जैन, सुनीता जैन एवं आशिक जैन के विरुद्ध दर्ज करवायी। जिसमे पुलिस द्वारा जांच कर चालान भी प्रस्तुत कर दिया गया, जिसमे अक्षय जैन ने जमानत प्राप्त कर ली। गत कुछ समय से स्वप्निल अक्षय तथा अपने पुत्र ओजस के साथ एस- 1.हार्मोनी होम्स, कस्तूरबा नगर, श्याम नगर, जयपुर पर किराये पर रह रही थी। श्रीमानजी दिनांक 20.07.2025 को मेरे पुत्री स्वप्निल ने अक्षय जैन की प्रताडनाओं से प्रताडित होकर आत्महत्या कर ली। अतः आप उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें। आदि पर पुलिस थाना श्यामनगर जयपुर दक्षिण में प्रकरण संख्या 415/2025 धारा 108, 61(2) बीएनएस दिनांक 21/07/2025 दर्ज किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए व आरोपी की शिघ्र गिरफ्तारी हेतू श्री ललित किशोर शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्गदर्शन में श्री योगेश चौधरी सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला के निकट सुपरविजन में श्री दलबीरसिंह पु.नि थानाधिकारी पुलिस थाना श्यामनगर के निर्देशन में थी प्रेमचंद सउनि, श्री शहजाद अलि हैडकानि नं. 1941, श्री सौरभ कानि नं. 8833, श्री पवन कुमार कानि नं. 10594, श्री अजयपाल कानि नं. 8904 को सम्मिलित कर टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का तकनीकी रूप से विश्लेषण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाये गये। आधुनिक तकनीकी का उपयोग किया जाकर सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया जाकर परम्परागत पुलिसिंग से आरोपी अक्षय जैन को दस्तयाब किया जाकर प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।





