पुलिस थाना भट्टाबस्ती जयपुर उत्तर की बडी कार्यवाही, 09 नाबालिग बच्चों को लाख की चूडियां बनवाने के बालश्रम से कराया गया मुक्त
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमान पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) थी करण शर्मा जाई. पी. एस. ने बताया कि श्रीमान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राईटस एंव एएचटी) राजस्थान जयपुर द्वारा चलाई जा रहे अभियान “उमंग ॥।” के अन्तर्गत बाल अम, बंधुवा मजदूरी एंव मानव दुर्व्यापार के उन्मूलन एंव पुनर्वास हेतु निरन्तर प्रयास के तहत श्री बंजरग सिह अति. पुलित्त उपायुक्त अयपुर उत्तर द्वितीय एवं श्री शिवरतन गोदारा सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्री नगर जयपुर उत्तर के निर्देशानुसार बाना भट्टाबस्ती पर थानाधिकारी श्री हरिबोम सिह उ. नि के नेतृत्व में श्री महेन्द्र सिंह उ.नि मय टीम व श्री सईद खान समन्वयक प्रयास बेएसी सोसायटी जयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये 09 बाल श्रमिक दस्तयाब किये व प्रकरण संख्या 261/2025 धारा 143 (5), 127(4), 146 BNS 2023 व 75, 79 किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम 2015 व 3/14 बालश्रम प्रतिषेध विनिमयन अधिनियम-1986 व 16, 17, 18 बंधित श्रम पद्धति एवं (उत्सादन) अधिनियम 1976 वर्ज कर प्रकरण हाजा में आरोपी समसुदीन की तलाश जारी है।
आरोपी अलग अलग राज्यों से गरीब तबको के बच्चो को उनके माता पिता के पास से पढाई करवाने व घूमाने के बहाने लेकर आते तथा वहां लाकर उन बच्चों से चूडी कारखाने मे चूडी बनाने का बालश्रम करवाते थे। चूडी कारखाने पर बच्चों से 12 से 14 घंटे भगातार काम कराना बऔर बहुत ही कम उम्र के मासूम बच्चों पर अत्याचार करना तया चाने खिलाने व उनके माता पिता से बात न कराना मे बनियमितता करना भी अनुसंधान से ज्ञात हुआ है। अधिक समय काम करने व अनियमित रुप खाना खिलाने से बच्चे कुपोष्ण के शिकार हो रहे है। प्रकरण में दस्तयाब बाल धमिको को बाल सरंक्षण गृह में दाखिल करवाया गया है। प्रकरण हाजा में आरोपी समसुदीन की तलाश व अनुसंधान जारी है।




