राजस्थान

ग्राम आकोदा में हुई नकबजनी की वारदात में फरार चल रहे तीसरे आरोपी मोटा उर्फ राजेन्द्र को किया गिरफ्तार

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 11.08.2025 को परिवादी श्री रामदयाल पुत्र पोखरमल जाति खटीक निवासी आकोदा थाना फुलेरा जिला जयपुर ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की, कि दिनांक 11.08.25 को सुबह 11 बजे मैं मेरे घर पर ताला लगाकर गांव में गया था। फिर मैंने गांव से समय करीब 12:03 बजे पर वापिस घर पर आकर देखा तो एक आदमी सडक पर मोटरसाईकिल पर खड़ा था व दूसरा मेरे घर के बाहर खड़ा था तथा तीसरा आदमी घर के अन्दर खडा था। जैसे ही मैं घर के अन्दर घुसा तीसरा आदमी दीवार कूदकर भाग गया। मैने मोटरसाईकिल से पीछा किया मगर पकड नही पाया। मैने घर में चेक किया तो आलमारी का ताला टूटा हुआ था व आलमारी में रखे नगद 135000 रूपये व सोने चांदी के आभूषण गायब मिले। आदि रिपोर्ट पर पुलिस थाना फुलेरा पर मुकदमा नम्बर 160/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। प्रकरण में पूर्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी नानूराम को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी किये गये 37240 रूपये नगद व चांदी के आभूषण बरामद किये गये थे तथा एक नाबालिग बालक को भी निरूद्ध किया गया था। प्रकरण में शेष फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व वृत्ताधिकारी सांभरलेक श्री अनुपम मिश्र के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी फुलेरा श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन व तकनीकी सहायता द्वारा अथक प्रयास करते हुए फरार चल रहे आरोपी राजेन्द्र उर्फ मोटा को दबिश देकर ग्राम मालेडा थाना नरेना से 02 किलोमीटर तक पीछा कर डिटेन कर बाद अनुसंधान जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *