प्रताप नगर मेन सड़क पर दुकानों के बाहर जमा बरसाती और नाले का गंदा पानी बना बीमारी का सबब
May 3rd, 2025 | Post by :- | 41 Views
ना के बराबर हुई बारिश ने खोली प्रशासन की पोल
■ प्रताप नगर वासियों की प्रशासन से गुहार जल्द हो समाधान
लोकहित एक्सप्रेस जगाधरी। 02/05/25 : प्रताप नगर जगाधरी जिला यमुनानगर में बिलासपुर जाने वाली सड़क पर दुकानों के सामने जो गंदे पानी की निकासी का नाला बना हुआ है, वह काफी समय से बंद पड़ा है।  जिसके कारण सारा गंदा पानी नाले में भरने के बाद सड़क पर फैल रहा है ।और उसमें कई किस्म के कीटाणु और कीड़े मकोड़े पैदा हो रहे हैं,  जो कि किसी भी बीमारी का कारण बन सकते हैं।  सारा पानी सड़क पर फैलने के कारण दुकानों में आना-जाना बड़ा मुश्किल है। सार्वजनिक निर्माण विभाग इस नाले की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। नहीं इसकी सफाई की तरफ कोई ध्यान दिया जा रहा है। आगे बरसात का मौसम है और बरसात में सारा गंदा पानी घरों में दुकानों में घुसकर के भारी तबाही का कारण बनेगा। मैं पवन गुप्ता आर्य सरकार से निवेदन करता हूं कि इस नाले की जांच कराई जाए और सफाई करवा कर लोगों के स्वास्थ्य को बचाया जाए।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।