*मलकीत सिंह पंचकूला कोऑपरेटिव बैंक से सेवानिवृत्त*
May 2nd, 2025 | Post by :- | 66 Views

मनोज शर्मा,पंचकूला। दी पंचकूला सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के वरिष्ठ कर्मचारी मलकीत सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर बैंक मुख्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक के महाप्रबंधक संजीव सिंह चौहान,फाइनेंशियल एडवाइजर कमल शर्मा, जिला विकास अधिकारी समिष्ठा राय,सहायक प्रबंधक गोपीचंद,स्थापना अधिकारी रमेश कुमार, यूनियन महासचिव बलिंदर राणा,सेक्टर-2 शाखा प्रबंधक राजेंद्र सैनी व यूनियन प्रधान प्रेम आचार्य ने अपने विचार साझा किए।

मंच संचालन सुरेश कुमार पवार ने किया। वक्ताओं ने मलकीत सिंह के सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।