गच्छदीपति श्री आचार्य धर्मधुरंदर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए श्री मनिन्दर सिंह बिट्टा 
November 18th, 2026 | Post by :- | 14 Views

गच्छदीपति श्री आचार्य धर्मधुरंदर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए श्री मनिन्दर सिंह बिट्टा

जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह

अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने श्री शत्रुंजय महातीर्थ पालीताणा की पावन भूमि पर अंकी बाई धर्मशाला में श्री आत्म वल्लभ समुदाय केआत्मोंद्धारक चातुर्मास में परम पूज्यनीय गुरुदेव आचार्य *श्री आत्म वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति गद्दी पे विराजमान गुरुदेव *आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर* जी महाराज के दर्शन हेतु और संक्रांति सुनने पहुँचे बिट्ठा ।

उतरी भारत संक्रांति मंडल के अध्यक्ष और प्रेस सचिव गुलशन जैन ने बताया कि अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (AIATF) के अध्यक्ष *श्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा* जी पालीताणा की तीर्थ भूमि पर पूज्य गुरुदेव आदि साधु साध्वी वृन्द के दर्शन वंदन किये और संक्रांति शब्द सुना ओर अनेक विषयों पर चर्चा की ।
विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल श्री शत्रुंजय महातीर्थ पालीताना की पावन धरा पर स्थित अंकी बाई धर्मशाला में आयोजित श्री आत्म वल्लभ आत्मोद्धारक चातुर्मास के पावन अवसर पर अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (AIATF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री मनिंदरजीत सिंह बिट्टा जी विशेष रूप से पहुंचे।

इस अवसर पर उन्होंने परम पूजनीय गुरुदेव आचार्य श्रीमद् विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज के समुदायवर्ती वर्तमान गच्छाधिपति पूज्य आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी महाराज एवं विराजित साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन-वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बिट्टा जी ने गुरुदेव के सानिध्य में बैठकर धर्म, अध्यात्म, अहिंसा, मानवता, राष्ट्र सेवा एवं सामाजिक सद्भाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञानवर्धक चर्चा की।

इस पावन अवसर पर गुरुदेव के मुखारविंद से धर्म एवं गुरु मार्ग की अमृतमयी वाणी और प्रवचन श्रवण करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों एवं समस्त भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पालीताना की पावन भूमि पर पहुंचे। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और गुरु भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इस संबंध में उत्तरी भारत संक्रांति मंडल पंजाब के प्रधान श्री विजयेंद्र जी एवं उत्तरी भारत के महासचिव एवं प्रेस सचिव श्री गुलशन जैन ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के चातुर्मास में देशभर से श्रद्धालुओं का पहुंचना जैन धर्म की एकता, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि श्री शत्रुंजय महातीर्थ की पावन भूमि पर गुरुदेव का सानिध्य प्राप्त करना प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सौभाग्य और आत्मिक शांति का अनुभव है।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के चरणों में नमन करते हुए धर्म, अहिंसा, संयम और सद्भावना के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।