25 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
November 2nd, 2026 | Post by :- | 19 Views
25 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Lokhit Express Yamunanagar ( 02/11/26) :पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशानुसार जिला की एंटी नारकोटिक सेल लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक ट्रक से 25 किलो डोडा चूरा पोस्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इंचार्ज अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक कुलदीप नगर मार्केट नजदीक चांदपुर अंडरपास के पास अपने ट्रक HR-45B- 9048 में नशीले पदार्थ बेचने के लिए खड़े हैं। इस सूचना पर उप निरीक्षक ओम प्रकाश, एएसआई प्रवीन,जसबीर, कुलदीप सिंह, मुख्य सिपाही मोनू, रवि व सुल्तान की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौका पर पहुंचकर दो युवकों को काबू किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रादौर अनिल कुमार को बुलाया गया। जिनके सामने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से 25 किलो डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ पर जिनकी पहचान चालक व मालिक कुलदीप नगर निवासी बलविंदर सिंह पुत्र वरयाम सिंह तथा गांव गधोला निवासी अमरजीत पुत्र मंगा सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि वह यह डोडा चूरा पोस्त राजस्थान से लेकर आए थे। आरोपियों पर पहले भी राजस्थान में एनडीपीएस का एक-एक मुकदमा दर्ज है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।