कपिल देव ग्रुप ने रचा इतिहास, क्रिकेट फाइनल में दोनों वर्गों में बनी विजेता, तालियों से गूंजा परिसर
October 27th, 2026 | Post by :- | 10 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। परमानन्द डिग्री कॉलेज, गजसिंहपुर में चल रही अन्तरसदनीय खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में कपिल देव ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। ग्रुप की लड़कियों और लड़कों की दोनों टीमों ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। कपिल देव ग्रुप के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर संदीप सिंह ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी और सभी छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति संबोधित कर उत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेलकूद प्रभारी पवन गोस्वामी सहित ललित कुमार, अनुज कुमार, हनुमान चौहान, मुकेश बिश्नोई, अनिल प्रजापत, सोहनलाल, राजकुमार, नितीश कुमार, विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को विकसित करना है। प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज परिसर में भारी उत्साह का माहौल रहा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।