जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 23 अक्टूबर से शुरू किए गए इस अभियान के तहत आयुक्तालय के चारों जिलों में नाकाबंदी कर वाहन चालकों की जांच की जा रही है।
इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में शराब पीकर वाहन चलाने पर कुल 271 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें जयपुर पूर्व जिले में 74, पश्चिम जिले में 37, उत्तर जिले में 25, दक्षिण जिले में 33 तथा यातायात पुलिस द्वारा 102 कार्रवाई की गई।
वहीं,23 अक्टूबर से जारी इस विशेष अभियान के दौरान अब तक कुल 557 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें जयपुर पूर्व जिले में 112, पश्चिम जिले में 85, उत्तर जिले में 64, दक्षिण जिले में 68 तथा यातायात पुलिस द्वारा 228 कार्रवाई की गई हैं।
पुलिस कमिश्नर श्री सचिन मित्तल ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और वाहन चालक के साथ-साथ अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


