जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
October 27th, 2026 | Post by :- | 13 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक एवं पुलिस उपायुक्त जयपुर द्वारा सोमवार को पंचायत समिति चाकसू एवं कोटखावदा के पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा हेतु उपखण्ड कार्यालय चाकसू के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर मतदान केन्द्रों पर बिजली, छाया, पानी, शौचालय, एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों को अधीनस्थ मतदान केन्द्रों का आवश्यक रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति चाकसू की ग्राम पंचायत चंदलाई के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।
बैठक में रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति चाकसू-कोटखावदा सीमा तिवाड़ी, सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू , सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार चाकसू-कोटखावदा, विकास अधिकारी पंचायत समिति चाकसू-कोटखावदा, थानाधिकारी पुलिस थाना चाकसू-कोटखावदा एवं अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।