गजसिंहपुर,(यश कुमार)। परमानन्द डिग्री कॉलेज गजसिंहपुर मे अन्तरसदनीय खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर संदीप सिंह, फार्मेसी प्राचार्य आई.पी. सिंगला और बी.एड प्राचार्य शालू कटारिया द्वारा झंडारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर संदीप सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को खेल के प्रति संबोधित कर उत्साहित किया और उपस्थित समस्त स्टाफ का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को विकसित करना है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेलकूद प्रभारी पवन गोस्वामी सहित ललित कुमार, अनुज कुमार, हनुमान चौहान, मुकेश बिश्नोई, अनिल प्रजापति, सोहनलाल, राजकुमार, नितीश कुमार, विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे। महाविद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्र-छात्राओं में खेलों को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। कॉलेज परिसर दिनभर खिलाड़ियों के उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


