गजसिंहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ ने किया हरजिंदर सिंह बराड़ का भव्य स्वागत, प्रदेशाध्यक्ष बनने पर दी बधाई
September 26th, 2026 | Post by :- | 12 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ, गजसिंहपुर द्वारा अंबेडकर भवन, रायसिंहनगर रोड पर राजस्थान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह बराड़ के गजसिंहपुर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ के अध्यक्ष डॉ. मेघराज असिवाल, उपाध्यक्ष राकेश मेव, महासचिव नरोत्तम दायमा, वरिष्ठ सदस्य जगदीश राय नायक एवं बलकार मान सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष भगवान दास ने डॉ. भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर हरजिंदर सिंह बराड़ का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। पालिका उपाध्यक्ष भगवान दास की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों के पार्षद संजीव थिंद, जेसाराम भाटी, सुखदेव उर्फ लाला, पाला थिंद, विशाल सैम्पल, बंटी थिंद, लखविंदर थिंद, तनीश शर्मा, दीपक शर्मा, सतपाल वर्मा, जितेन्द्र वर्मा एवं अवतार राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देवी लाल, जेसाराम एवं लालचंद ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों द्वारा जय भीम के नारों के साथ हरजिंदर सिंह बराड़ का जोरदार स्वागत किया गया। संघ की ओर से उन्हें राजस्थान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं और आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में किसान वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती से उठाई जाएगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।