श्री आदिनाथ मंदिर जंडियाला गुरु में 18 अभिषेक संपन्न
विधिकारक हर्षद भाई इंदौर का जैन समाज ने किया सम्मान।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
जंडियाला गुरु स्थित श्री आदिनाथ मंदिर में प्रभु के 18 अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंदौर से पधारे विधिकारक हर्षद भाई को जैन समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
श्री विजय इन्द्र सक्रांति मंडल के प्रधान श्री गुलशन जैन ने बताया कि हर्षद भाई लंबे समय से जंडियाला गुरु में आकर धार्मिक आयोजनों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर्षद भाई पर परमात्मा की विशेष कृपा है। उनकी वाणी में ऐसी भक्ति और मधुरता है कि जब वे प्रभु भक्ति के भाव प्रस्तुत करते हैं तो ऐसा लगता है मानो उनके मुख से भक्ति के पुष्प बरस रहे हों।
हर्षद भाई ने मंदिर जी में अपनी भक्ति एवं मधुर वाणी से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि पूरे मंदिर परिसर में विशेष रौनक देखने को मिली। उनके द्वारा कराए गए 18 अभिषेक में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के पश्चात जैन समाज की ओर से एस.ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साधर्मी वात्सल्य एवं भोजन की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर आरती का लाभ एस.एस. जैन सभा के प्रधान श्री भवल सैयम जैन परिवार ने लिया।
शांति कलश का लाभ श्री रिंपू जैन परिवार ने लिया।
सूर्य-चंद्र दर्शन का लाभ डॉ. नीतीश जैन परिवार एवं श्री रोशन लाल–सुनील जैन परिवार ने लिया।
कार्यक्रम में श्री आत्मानंद जैन सभा के अध्यक्ष एवं सरपरस्त श्री शेखर जी, श्री चंद्र भूषण जी, प्रधान श्री राकेश साबनवाले, उपप्रधान अमृत सागर रिंपू, श्री रजेश जैन, सचिव श्री बॉबी नवनीत जी, सह-सचिव श्री इंदरपाल जैन, प्रेस सचिव श्री गुलशन जैन, श्री हेमर जैन, जैन स्कूल के मैनेजर, उप मैनेजर श्री सुभाष जैन सहित आंगी मंडल के प्रधान शेफी जैन एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संजय जैन , अंशुल , विकास जैन , काला जैन , गौतम जैन , गौरी , हर्षित , तनीष, सौरव , आदित्य , गौरव जैन, पुलक जैन, दानिश जैन, अनिल जैन, श्रेयांस जैन, पारस जैन, हर्षित जैन, निशु जैन, समाजसेवक डॉ. रोहित जैन, बंटी जैन, डॉ. शेंटी जैन, डॉ. ऋषभ जैन, मोहित जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। जैन समाज के श्रद्धालुओं ने विधिकारक हर्षद भाई के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके धार्मिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना की।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


