भगवान महावीर स्वामी जी के पालने का सौभाग्य अमृत सागर जैन(रिम्पू) जी को प्राप्त हुआ।।
जंडियाला गुरु कुलजीत सिंह
जंडियाला श्री विजय इन्द्रदिन सुरी संक्रांति मंडल के प्रधान गुलशन जैन ने बताया कि आज जो त्रिशला माता जी को 14 स्वपन आते है उन की महिमा का गुणगान आज एस ए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया जिस की भूमिका हमारे सभा के सचिव नवनीत जैन सह सचिव इन्द्रपाल जैन कैशियर संदीप जैन विकास जैन ने निभाई।।
लाला हरबंस लाल शाम सुंदर दर्शना रानी रिम्पू जैन अर्हम जैन अरव्य जैन परिवार को भगवान महावीर स्वामी जी का पालना ढोल धमाकों के साथ नाचते गाते अपने घर ले गए।। प्रधान श्री राकेश जैन जी सारे संघ के साथ पालना एस ए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लेकर आए और यहां पर रात्रि कीर्तन का आयोजन हुआ।। इस अवसर पर सरलमना महासाध्वी श्री सुचारु जी महाराज और डॉक्टर सुनीति जी महाराज ने भी अपना मंगलमय आशीर्वाद दिया।।यह सभी कार्य गच्छाधिपति श्री धर्मधुरिंदर जी महाराज एवं उनकी आज्ञाकारिणी साध्वी श्री कमल प्रभा जी महाराज के आशिर्वाद से हो रहे हैं।।इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में नर नारी और बच्चे उपस्थित थे।।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


